search

फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो बंद हो जाएगी सम्मान निधि, आगरा में 40 फीसदी किसान बाकी

Chikheang 2025-11-6 17:37:16 views 1278
  



जागरण संवाददाता, आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिले में कुल 304902 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 179744 किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। ऐसे किसान जिनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जाएगी उनकी एक जनवरी 2026 के बाद की पीएम किसान सम्मान निधि रुक जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
59 प्रतिशत लक्ष्य हुआ पूरा, जिलाधिकारी ने की समीक्षा दिए निर्देश

  

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के डिजिटल रिकार्ड के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश का औसत 55.59 प्रतिशत है, जबकि जिले में 59 प्रतिशत ही रजिस्ट्री हुई है। इस तेजी लाई जाए।

डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने को प्रचार अभियान करें। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को भूमि स्वामित्व, ऋण, बीमा, अनुदान एवं अन्य योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सकेगा।

  
तीन लाख का लक्ष्य, अभी तक बन सकीं 1.7 लाख फार्मर रजिस्ट्री

  

प्रत्येक ग्राम पंचायत में फार्मर आईडी रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रह सके। फार्मर रजिस्ट्री करने के बाद बार-बार ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। कृषि एवं कृषि से संबंधित विभाग की सभी योजनाओं में सब्सिडी का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा, कृषकों को फसली ऋण एवं फसल बीमा की क्षति तथा सूखा/बाढ़़ की स्थिति में समय-समय पर दिए जाने वाले मुआवजे की प्राप्ति सुगमता से होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244