search

दिल्ली में दरियागंज के होटल की चौथी मंजिल में लगी आग, फर्नीचर और कबाड़ में उठी चिंगारी से सब राख

deltin33 2025-11-8 02:07:26 views 1278
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के दरियागंज इलाके में शुक्रवार शाम एक होटल के चौथे फ्लार में अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग की वजह बताया जा रहा है।

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर दरियागंज स्थित बने स्टैंर्डड होटल एंड रेस्तरां की छत पर पुराने सामान में आग लगने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही एक-एक कर दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दमकलकर्मियों ने करीब 40 मिनट के भीतर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, होटल के चौथे फ्लाेर पर रखे पुराने फर्नीचर और अन्य कबाड़ सामग्री में आग लगी थी।

हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने से कुछ सामान जलकर राख हो गया, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- म्यांमार से तस्करी कर लाई गई प्रतिबंधित सिगरेट की खेप पकड़ी, दिल्ली-NCR में आपूर्ति करने वाले चार गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131