search

कालमेगी की तबाही के बाद अब फिलीपींस में सुपर तूफान फंग वोंग ने दी दस्तक, आपातकाल की घोषणा

cy520520 2025-11-10 04:36:40 views 1255
  

फिलीपींस में फंग वोंग ने दस्तक ने दी दस्तक। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में पिछले हफ्ते आए तूफान कालमेगी से अभी लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि अब सुपर तूफान फंग वोंग ने दस्तक दे दी है। फंग वोंग रविवार को फिलीपींस के उत्तरपूर्वी तट पर पहुंचा, जहां दो लोगों की मौत हो गई। दस लाख से अधिक लोगों को बाढ़ और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से पलायन करना पड़ा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फंग वोंग रविवार रात को आरोरा प्रांत के दीनालुंगन शहर पहुंचा, जिसके बाद पूरे दिन पूर्वोत्तर फिलीपींस प्रांतों में भयंकर बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इनमें 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कालमेगी से हुई व्यापक तबाही और फंग वोंग से होने वाली संभावित आपदा के कारण आपातकाल की घोषणा कर दी है।

कालमेगी की चपेट में आकर 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। कैटंडुआनेस के आपदा-शमन अधिकारी राबर्टो मोंटेरोला ने बताया, \“\“बारिश और हवा इतनी तेज थी कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी।\“\“

सुपर तूफान को देखते हुए कई इलाकों को खाली करने की सलाह दी गई है। उच्च जोखिम वाले गांवों से दस लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। फिलीपींस ने कालमेगी में हुई तबाही के बाद अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग नहीं की है, लेकिन अमेरिका और जापान सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725