search

Uttarakhand News: आटो पाटर्स कंपनी में छापामारी, इनपुट टैक्स क्रेडिट में मिली अनियमितता

Chikheang 2025-11-15 02:07:19 views 1297
  

वास्तविक खरीद से अधिक दिखाई गई थी खरीद. Concept Photo



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। राज्य कर विभाग ने किच्छा रोड स्थित आटो पाटर्स कंपनी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टैक्स क्रेडिट इनपुट में अनियमितता पाए जाने पर 21 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए।

आयुक्त सोनिका के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरूवा ने टीम का गठन कर शुक्रवार को रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित आटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की तलाशी ली। कंपनी की ओर से सिडकुल स्थित विभिन्न कंपनीज को आटो पार्ट्स की सप्लाई की जा रही थी। वास्तविक खरीद की तुलना में खरीद अधिक दिखाई गई थी, लेकिन टैक्स के एक करोड़ 67 लाख रुपये जमा नहीं कराए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टीम ने कंपनी में पहुंचकर इलेक्ट्रानिक एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। जिसके परिणाम स्वरूप इनपुट टैक्स क्रेडिट में भारी अनियमितता पाई गई। इस कार्यवाही के दौरान कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 21 लाख मौके पर ही जमा कराए गए। शीघ्र ही शेष राशि की वसूली भी विभाग करेगा। टीम में विशेष अनुसंधान शाखा उपायुक्त विनय ओझा, सहायक आयुक्त जीशान मलिक, अमर कुमार, राज्य कर अधिकारी विश्वजीत, मुकेश पांडे, आकांक्षा मौजूद थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244