search

Jharkhand News: रांची में अनियंत्रित होकर बांध में गिरी कार, तीन की मौत; एक लापता

Chikheang 2025-11-15 15:07:05 views 1262
  

बांध में कार गिरने से तीन लोगों की मौत। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिरने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक लापता हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई  को बताया, “जैसा कि हमें बताया गया था, कार में चार लोग सवार थे। हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अभी भी लापता है।“

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पानी में गिरने से पहले पलट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कार जमशेदपुर से आ रही थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244