Jan Suraaj Party: पीके की जन सुराज का बेगूसराय में प्रदर्शन फीका, अधिकतर की जमानत जब्त

cy520520 2025-11-18 00:07:59 views 1130
  



बलबंत चौधरी, छौड़ाही (बेगूसराय)। संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में बेगूसराय जिले में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। निर्वाचन आयोग द्वारा वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। हालांकि, चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और 24,595 वोट प्राप्त कर जिले में पार्टी के सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार बने। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चेरिया बरियारपुर के डॉ. मृत्युंजय कुमार वोट हासिल करने के मामले में राज्य स्तर पर अपनी पार्टी में पांचवें स्थान पर रहे। उनसे ऊपर चार उम्मीदवार नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह (मढ़ौरा) को 58190 वोट, त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप (चनपटिया) को 37172 वोट, सरफराज आलम (जोकीहाट) को 35354 वोट एवं अजय कुमार झा (सुगौली) को 24718 वोट मिले।

डॉ. मृत्युंजय कुमार को मिले 24595 वोट उन्हें राज्य भर में अपनी पार्टी में पांचवीं पोजीशन दिलाया। यह भी ध्यान रहे कि जन सुराज प्रत्याशी पूर्व सांसद दशई चौधरी (पातेपुर) को 4181 वोट तो पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह (उजियारपुर) को 9551 वोट ही प्राप्त कर सके।
जन सुराज पार्टी की वोट स्थिति:

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के 10 से 15 हजार वोट पाने वाले 21 प्रत्याशी, 15 से 25 हजार के बीच वोट पाने वाले 14 प्रत्याशी, 35 से 40 हजार वोट पाने वाले तीन प्रत्याशी एवं 50 हजार से अधिक वोट प्राप्त करने वाले सिर्फ एक प्रत्याशी रहे।
जिले में जन सुराज प्रत्याशियों को मिले वोट:

जिला में जन सुराज पार्टी को कुल मिलाकर 70183 वोट ही मिल सके। पार्टी के लिए यह और भी निराशाजनक रहा कि चेरिया बरियारपुर में राजद प्रत्याशी सुशील कुमार को अकेले 70962 वोट मिले हैं। यह आंकड़ा जन सुराज पार्टी को जिले में मिले कुल मत से अधिक है।

ज्ञात हो कि प्रत्याशी को जमानत वापस पाने के लिए कुल वैध मतों का 16.66 प्रतिशत वोट हासिल करना आवश्यक है, परंतु पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवार इस आंकड़ें से कोसों दूर रहे।

    विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम प्राप्त वोट
   
   
   चेरिया बरियारपुर
   डॉ. मृत्युंजय कुमार
   24,595
   
   
   बखरी
   संजय कुमार
   11,529
   
   
   बेगूसराय
   सुरेंद्र सहनी
   7,773
   
   
   मटिहानी
   अरुण कुमार
   6,774
   
   
   तेघड़ा
   राम नंदन सिंह
   8,442
   
   
   बछवाड़ा
   रामोद कुंवर
   7,654
   
   
   साहेबपुर कमाल
   मो. अब्दुल्लाह
   3,396
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133420

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.