search

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर सर्द का अलर्ट, यूपी में सताएगा घना कोहरा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Chikheang 2025-11-21 10:37:53 views 1267
  

उत्तर भारत में में तापमान लगातार गिरता जा रहा है (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और इसके साथ ही बादलों ने भी अपने तेवर बदल लिए हैं। नवंबर का तीसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम कई तरह की करवटें ले रहा है। हिमचाल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
यूपी में कोहरे का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 21 से लेकर 25 नवंबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआरसमेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की चादर दिखने लगी है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तेज हवा, आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के संकेत और भी मजबूत हो रहे हैं, जिससे ठिठुरन तेजी से बढ़ी है। उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोहरे के साथ गलन वाली सर्दी का अलर्ट है।
राजस्थान में कई जगह 10 डिग्री से नीचे पारा

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1°C, नागौर में 6.2°C दर्ज किया गया. राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 10°C से ऊपर रहते हुए भी नॉर्मल से 3-4°C कम है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में अगले 48 घंटे के दौरान जमकर बारिश हो सकती है। कई जगह बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली में 21 नवंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में केरल में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्का धुंध देखने को मिला।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। अगले 2–3 दिनों के दौरान मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त संभव है, इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244