search

लखनऊ के इटौंजा में पुलिस की खराब कार्यशैली पर भड़के विधायक, कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंचकर जताया विरोध

cy520520 2025-11-21 15:07:32 views 1289
  

थाना परिसर पर खड़े विधायक व कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। महिंगवा थाना के अंतर्गत प्रधान हनुमंतपुर की बाइक का चालान कर सीज कर दिया गया था। लेकिन उसके कागज नहीं भेजे गए थे, जिससे उनकी गाड़ी नहीं छूटी थी। इसके अलावा दूसरा मामला मोबाइल चोरी बरामद होने के बाद खर्चा पानी का इंतजाम की मांग करने के मामले को लेकर नाराज विधायक योगेश शुक्ला काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समस्याओं को लेकर उनका आक्रोश भड़क उठा। काफी देर तक विरोध जताया। मामले की सूचना डीसीपी को होने पर उपनिरीक्षक धीरेंद्र राय तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया।  

विधायक योगेश शुक्ला ने बताया प्रधान शंकर लाल सिंह चौहान निवासी हनुमंतपुर का भतीजा अजय सिंह चौहान बाइक लेकर कुम्हरावा गया था। जिसकी बाइक का चालान कर सीज कर दिया गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी बाइक के कागज नहीं भेजे गए थे। पैसों की मांग की जा रही थी। जिससे बाइक नहीं छूटी।

दूसरा मामला पहाड़पुर का था। यहां के गनेश ने बताया उनका मोबाइल चोरी हो गया था 11 नवंबर को ऑनलाइन शिकायत की थी 17 नवंबर को मोबाइल पर फोन आया था। जिसके माध्यम से खर्चा पानी का इंतजाम करने की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत उसने विधायक योगेश शुक्ला की थी।

इन समस्याओं को लेकर विधायक, जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष इटौंजा अवधेश कुमार अवस्थी ,प्रधानी प्रतिनिधिइंदारा अमित गुप्ता व काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और आक्रोश जताया। लाइन हाजिर होने की जानकारी होने पर विधायक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता लौट गए।

महिंगवा इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया उपनिरीक्षक धीरेंद्र राय तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725