search

देश में वन क्षेत्र में वृद्धि से उत्तराखंड में जगी नयी उम्मीद, वजह बनी पीएम मोदी की यह पहल

deltin33 2025-10-23 17:36:55 views 1124
  



/B-पीएम मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ से पौधारोपण व संरक्षण अभियान को मिली ऊर्जा/B
/B-वन विभाग ने 57 लाख से अधिक पौधे रोपने के साथ उन्हें बचाने पर भी केंद्रित किया है ध्यान/B


राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। वन क्षेत्र वृद्धि में वैश्विक स्तर पर भारत के 10वें से नौवें स्थान पर आने से उत्तराखंड में पौधारोपण में तेजी आएगी, साथ में नये पौधों को संरक्षित करने का अभियान भी गति पकड़ सकेगा। 71 प्रतिशत से अधिक वन भू-भाग क्षेत्र के बल पर देश को प्राणवायु देने वाले अग्रणी राज्यों में सम्मिलित उत्तराखंड में वनावरण बढ़ाने के प्रयासों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ से नयी ऊर्जा मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस अभियान में सक्रिय भाग लेने से प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण को प्रोत्साहन मिला है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर से जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन-2025 रिपोर्ट में देश में वन प्रबंधन व्यवस्था का लोहा माना गया है। इसके अनुसार वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है।

देश की इस उपलब्धि में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य पूरे देश को तीन लाख करोड़ से अधिक पर्यावरणीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इसमें मात्र वनों का योगदान ही 98 हजार करोड़ के लगभग है। यद्यपि, विकास गतिविधियों की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में वनों का कटान भी हुआ है। इससे कुल वनावरण क्षेत्र में कुछ कमी भी आई है। यद्यपि, वृक्ष कटान की क्षतिपूर्ति के लिए पौधारोपण भी किया गया है।

प्रदेश में आमतौर पर प्रति वर्ष एक से डेढ़ करोड़ पौधे रोपे जाते हैं, लेकिन इनमें से कम संख्या में ही पौधे जीवित रह पाते हैं। प्रधानमंत्री की एक पेड़ मां के नाम से की गई पहल को व्यापक क्रियान्वित करने में प्रदेश ने सक्रिय भागीदारी की है। इस वर्ष वन विभाग ने 57 लाख से अधिक पौधे रोपे।

विशेष यह है कि इस बार पौधों को बचाने के लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इसका प्रभाव वन क्षेत्र में वृद्धि के रूप में दिखाई दे सकता है। वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि देश की उपलब्धि उत्तराखंड के लिए उत्साह व खुशी लेकर आई है। प्रधानमंत्री की पहल पर पौधारोपण अभियान को इस बार नयी गति मिली है, साथ में लगाए गए पौधों को संरक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131