search

गाजियाबाद में 14 वर्षीय किशोरी से 31 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-21 22:07:49 views 1277
  

गाजियाबाद में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म।



जागरण संवाददाता, निवाड़ी। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। उसके साथ 31 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपित ने अगवा कर किशोरी को बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण की धारा में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित को जेल भेज दिया गया है। एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। वह कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। स्वजन ने आसपास में पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगने पर थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने अपहरण की धाराओं में अज्ञात में केस दर्ज कर लिया। छानबीन करते हुए पुलिस शुक्रवार को किशोरी तक पहुंची। किशोरी के साथ मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना महगांव क्षेत्र के गांव पचेरा का गिरिराज मिला। किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आरोपित उसे अपने साथ ले गया। एक कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित का एक रिश्तेदार गांव में गोल-गप्पे की ठेली लगाता है। जिसके यहां किशोरी की मां का आना-जाना था। यही पर आरोपित की नजर किशोरी पर गई थी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आरोपित गिरिराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244