search

शेरघाटी में पिंक बस सेवा का शुभारंभ, मुख्य पार्षद ने दिखाई हरी झंडी... महिलाओं की सुरक्षित यात्रा की ओर बड़ा कदम

deltin33 2025-11-22 14:06:58 views 1293
  

पिंक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। शेरघाटी में शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के उद्देश्य से पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई। नगर परिषद शेरघाटी की मुख्य पार्षद गीता देवी ने नगर परिषद कार्यालय के समीप आयोजित समारोह में बस को हरी झंडी दिखाकर गया के लिए रवाना किया। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य पार्षद गीता देवी ने कहा कि राज्य परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं और बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू करना सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि पिंक बस सेवा न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा, सहजता और सम्मान का अनुभव भी कराएगी।

सूत्रों के अनुसार, पिंक बस फिलहाल शेरघाटी से गया के लिए दिन में दो बार संचालित होगी।

बस का एक तरफ का किराया 45 रुपये निर्धारित किया गया है, ताकि सभी वर्ग की महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकें। बस शहर के जेपी चौक से होकर गया तक जाएगी।

सेवा के शुभारंभ के दौरान मौजूद स्थानीय प्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मियों ने बताया कि पिंक बस सेवा से छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और दैनिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

साथ ही, आम यात्री वर्ग में भी इस सेवा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार और परिवहन विभाग के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहलें ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं।

शेरघाटी से पिंक बस सेवा की शुरुआत को क्षेत्र में महिलाओं की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131