search

पल्ला से ओखला तक यमुना किनारे इन छह जगहों पर बनेंगे छठ घाट, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

Chikheang 2025-10-5 06:36:34 views 1303
  पल्ला से ओखला तक यमुना किनारे बनेंगे छठ घाट।





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन पर वर्ष 2021 से रोक लगी हुई थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों से इस रोक को हटाने का वादा किया था। सरकार अब बड़े स्तर पर आय़ोजन करने की तैयारी कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंमत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई के साथ ही वहां सुरक्षा, रोशनी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।



मुख्यमंत्री ने पल्ला के पास बने घाट से निरीक्षण की शुरुआत की और नाव से श्याम घाट, गीता कॉलोनी, सोनिया विहार, बोट क्लब, हाथी घाट पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। आइटीओ के पास हाथी घाट पर महिलाओं ने पारंपरिक छठ पूजा गीत से उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने पल्ला से लेकर ओखला तक यमुना के किनारे जहां भी आवासीय क्षेत्र है वहां श्रद्धालुओं की छठ घाट बनाने की घोषणा की जिससे कि लोग घर के नजदीक पूजा-अर्चना कर सकें। कहा, वर्षों से दिल्ली के पूर्वांचलवासी छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के लिए यमुना किनारे उचित व्यवस्था की प्रतीक्षा कर रहे थे।



न तो पिछली सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने कभी कोई ठोस प्रयास किया। इस बार सरकार भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करेगी। छठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

दिल्ली सरकार के जल तथा सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, यमुना किनारे श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित घाट उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कला व संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अभय वर्मा व अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244