Gold Silver Price: सोना धड़ाम, पर चांदी ने फिर छुआ आसमान; 206111 हो गई कीमत, आपके शहर में कितने बढ़े दाम?
Gold Silver Rate Today: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें बुधवार, 17 दिसंबर को बढ़कर 2,06,111 रुपए प्रति किलोग्राम के लाइफटाइम हाई लेवल (silver all time high) पर पहुंच गईं। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी, आपूर्ति में कमी के संकेतों और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने चांदी की कीमतों में उछाल आया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
MCX पर कितने भागे चांदी के दाम? (Gold Silver Rate MCX)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 4.15 फीसदी चढ़कर 8356 रुपए महंगी हो गई और कीमत 2,06,111 रुपए (silver rate today) हो गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। इस दौरान चांदी का लो लेवल 1,99,201 रुपए (silver price today) रहा। खबर लिखे जाने तक चांदी 203807 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
वहीं दोपहर 2 बजे तक MCX पर सोने में पिछले दिन के मुकाबले 0.23 फीसदी की यानी 305 रुपए की कमी दर्ज की गई और इसकी कीमत 1,34,104 रुपए (gold rate today) पहुंच गई। ट्रे़डिंग के दौरान हाई लेवल 1,35,249 रुपए (silver price today) और लो लेवल 1,33,373 रुपए रहा।
यह भी पढ़ें- Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े
आपके शहर में आज क्या हैं सोना-चांदी के ताजा रेट? (Gold Silver Rate in City)
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो | | पटना | ₹134,040 | ₹122,870 | ₹100,530 | ₹203,400 | | जयपुर | ₹134,100 | ₹122,925 | ₹100,575 | ₹203,480 | | कानपुर | ₹134,170 | ₹122,989 | ₹100,628 | ₹203,830 | | लखनऊ | ₹134,170 | ₹122,989 | ₹100,628 | ₹203,830 | | भोपाल | ₹134,280 | ₹123,090 | ₹100,710 | ₹204,000 | | इंदौर | ₹134,280 | ₹123,090 | ₹100,710 | ₹204,000 | | चंडीगढ़ | ₹134,140 | ₹122,962 | ₹100,605 | ₹203,780 | | रायपुर | ₹134,080 | ₹122,962 | ₹100,605 | ₹203,780 |
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड (gold silver price comex)
इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स (comex) सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,353.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 4.65 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.27 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी के 20 साल: 10 हजार रुपए बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन? (Silver Price History)
| रुपए प्रति किलोग्राम | तारीख | कितने दिन लगे | | 12,000 | 17 नवंबर 2005 | ---- | | 20,000 | 18 अप्रैल 2006 | 152 दिन | | 30,000 | 26 अगस्त 2010 | 1591 दिन | | 40,000 | 10 नवंबर 2010 | 76 दिन | | 50,000 | 24 फरवरी 2011 | 106 दिन | | 60,000 | 9 अप्रैल 2011 | 44 दिन | | 70,000 | 23 अप्रैल 2011 | 14 दिन | | 80,000 | 4 अप्रैल 2024 | 4730 | | 90,000 | 17 मई 2024 | 43 दिन | | 1,00,000 | 22 अक्टूबर 2024 | 158 दिन | | 1,10,000 | 11 जुलाई 2025 | 262 दिन | | 1,20,000 | 29 अगस्त 2025 | 49 दिन | | 1,30,000 | 16 सितंबर 2025 | 18 दिन | | 1,40,000 | 26 सितंबर 2025 | 10 दिन | | 1,50,000 | 8 अक्टूबर 2025 | 12 दिन | | 1,60,000 | 14 अक्टूबर 2025 | 6 दिन | | 1,70,000 | 17 अक्टूबर 2025 | 6 दिन | | 1,80,000 | 1 दिसंबर 2025 | 45 दिन | | 1,90,000 | 11 दिसंबर 2025 | 10 दिन | | 2,00,000 | 12 दिसंबर 2025 | 1 दिन |
SOURCE- MCX
IBJA: एक महीने में सोना 9999 तो चांदी 45000 रुपए महंगी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 577 रुपए की मामूली गिरावट देखी गई और कीमत 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यानी मंगलवार को इसकी कीमत 1,32,136 रुपए थी। पिछले 30 दिनों की बात करें तो सोना 9999 रुपए महंगा (gold price hike) हुआ है। 17 नवंबर को सोने की कीमत 1,22,714 रुपए थी, जो 17 दिसंबर को बढ़कर 1,32,713 रुपए हो गई है।
वहीं, चांदी पहली बार 2 लाख के पार चली गई। मंगलवार के मुकाबले इसमें 8779 का जबरदस्त उछाल (silver price hike) आया और कीमत 2,00,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि मंगलवार को यह कीमत 1,91,971 रुपए थी। 17 नवंबर को चांदी की कीमत 1,52,933 रुपए थी, जो अब 2,00,750 हो गई है। यानी पिछले एक महीने में चांदी 45,817 रुपए महंगी हो गई है।
Silver Price Target: 2026 में कितनी होगी कीमत?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक चांदी की कीमत अगले साल तक 2,20,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च हेड नवीन दमाणी के मुताबिक, सिल्वर की तेजी लंबी चलेगी, क्योंकि वैश्विक सप्लाई डेफिसिट लगातार बढ़ रहा है।
उनका अनुमान है कि चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.40 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज का अनुमाना है कि चांदी 2,50,000 रुपए के आंकड़े को छू सकती है। जबकि, चार्टएनट्रेड डॉट कॉम (ChartNTrade.com) का मानना है कि चांदी की कीमत 2.20 लाख रुपए तक ही पहुंचेगी। |