search

अमृतसर में रंगदारी मांगने वाले एक और बदमाश का हुआ एनकाउंटर, पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी घायल

LHC0088 2025-12-17 19:07:24 views 1082
  

प्रतिकात्मक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के तहत थाना सदर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बीते तीन दिनों में रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ अमृतसर में ये दूसरी कार्रवाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज की ये कार्रवाई अमृतसर-वेरका बाईपास पर की गई है। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बीते सोमवार अमृतसर रूरल पुलिस की तरफ से दो रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस व बदमाशों की फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए थे और उन्हें पकड़ लिया गया था। व

आज की सूचना के अनुसार पुलिस के अनुसार आरोपी एक कारोबारी से लगातार रंगदारी की मांग कर रहा था और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर उसे डरा-धमकाकर धमकियां दे रहा था।

थाना सदर एरिया में हुई कार्रवाई

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम ने कार्रवाई की। वेरका बाईपास पर पुलिस आरोपी को घेरने में कामयाब रही।

इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

जल्द पुलिस कमिश्नर देंगे जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद रंगदारी नेटवर्क और गैंगस्टरों से उसके संबंधों को लेकर अहम खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर अमृतसर द्वारा आज दोपहर बाद मीडिया के साथ विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138