search
 Forgot password?
 Register now
search

धनतेरस से दिल्ली, नोएडा और कौशांबी से आगरा के लिए चलेंगी 317 बसें, घर जाने में होगी आसानी

LHC0088 2025-10-17 15:38:03 views 1238
  

सराय काले खां से 116, आनंद विहार, कौशांबी और नोएडा से 201 बसें होंगी संचालित



जागरण संवाददाता, आगरा। रोडवेज द्वारा धनतेरस पर दिल्ली, कौशांबी, नोएडा और जयपुर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढाई गई है। दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से सर्वाधिक 116 बसें आगरा के लिए संचालित होंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार, कौशांबी और नोएडा से 201 बसों को संचालित किया जाएगा। जयपुर से आगरा के लिए 80, लखनऊ व कानपुर के लिए 50-50 बसों को चलाया जाएगा। यह सभी बसें धनतेरस से 30 अक्टूबर तक इन रूट पर संचालित होंगी।

दीपावली का पर्व मनाने के लिए लोग धनतेरस से घराें के लिए निकलने लगते हैं। इस बार धनतेरस शनिवार को है।इसके अगले दिन रविवार और सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। एक साथ तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है। लोग शनिवार से ही घरों के लिए रवाना होने लगेंगे। सर्वाधिक यात्री दिल्ली की ओर से आते हैं।जिसे देखते हुए रोडवेज ने इन रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि सराय काले खां से आगरा के लिए 116 बसें, आनंद विहार, कौशांबी, गौतमबुद्ध नगर एवं नोएडा से 201 बसें आगरा के लिए चलेंगी। जबकि जयपुर से आगरा के लिए 80, कानपुर व लखनऊ के लिए 50-50 बसों को चलाया जा रहा है।

इसके अलावा आगरा से अलीगढ़, हाथरस, इटावा, फिरोजाबाद, एटा एवं कासगंज समेत अन्य जिलों के लिए 300 बसों को संचालित किया जाएगा। उक्त सभी रूट पर 30 अक्टूबर तक बढ़ी हुई बसें संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली धमाका: BSNL में मात्र एक रुपये में 4जी सिम और 30 दिन फ्री सुविधाएं

स्टाॅपेज पर तैनात रहेंगे कर्मचारी

ट्रासंपोर्ट नगर फ्लाईओवर अंडरपास, न्यू आगरा बाइपास पर अबू उलाह दरगाह कट, वाटर वर्क्स, रामबाग समेत अन्य स्थानों से भी बसें सवारियां बैठाती हैं। रोडवेज द्वारा व्यवस्थाओं काे संभालने के लिए इन स्थानों पर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

आइएसबीटी, ईदगाह पर 24 घंटे खुले रहेंगे पूछताछ काउंटर


यात्रियों की सुविधा के लिए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आइएसबीटी और ईदगाह डिपो पर पूछताछ काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे।इन दोनों डिपो से ही यात्रियों का सर्वाधिक आवागमन होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155976

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com