search

बेटे को जहर देने के बाद मां ने खुद भी खा लिया, एक की मौत...पति आठ माह पहले कर चुका आत्महत्या

Chikheang 2025-11-9 22:37:04 views 1291
  

गांव मोहंडिया में महिला और बेटे के जहर खाने के बाद सुनसान पड़ा घर व लक्ष्मी का फाइल फोटो।



संवाद सूत्र जागरण, मंडावर, (बिजनौर) : महिला ने अपने सात साल के बेटे के साथ रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें मंडावर रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने आठ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। तीन बीघा जमीन को लेकर महिला का ससुर से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहंडिया निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी स्व. मोनू ने अपने सात वर्षीय बेटे वासु, बेटे लक्ष्य और बेटी गुन्नू के साथ रह रही थी। आठ महीने पहले पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार सुबह नौ बजे लक्ष्मी और वासु घर पर थी। लक्ष्य व गुन्नू बाहर खेलने गए हुए थे। इसी बीच वासु के रोने के आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। वासु ने बताया कि मां ने कुछ खिला दिया था। कमरे में देखा कि लक्ष्मी भी उल्टी कर रही है।

पूछने पर पता चला कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। महिला ने पहले अपने बेटे को जहर दिया पर उसके बाद खुद खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर स्वजन और पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दोनों को मंडावर रोड पर डा. बीरवल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सीओ संग्राम सिंह व एसओ सुमित राठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वासु का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति के मौत के बाद महिला के ससुर जयप्रकाश ने तीन बीघा जमीन अपनी दोनों विवाहित बेटियों के नाम कर दी थी। इस वजह से दो दिन से घर में विवाद चल रहा था। इस पारिवारिक कलह में महिला ने अपने बेटे के साथ जहर खाया है। बालक का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244