search

ICC Rankings: Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20i करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर बुमराह को पछाड़ा

Chikheang 2025-12-17 19:07:27 views 1243
  
ICC Rankings: Varun Chakravarthy ने बुमराह को छोड़ा पीछे



स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। ICC Rankings T20I: भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी मेंस टी20आई बॉलर रैंकिंग में नंबर-1 पर कब्जा जमाया हुआ है, लेकिन ताजा रैंकिंग के बाद वह करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच गए हैं। वरुण ने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग 818 प्वाइंट्स हासिल किए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरुण को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20i सीरीज के तीसरे मैच में दो विकेट लेने के बाद आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। उनके अलावा तिलक वर्मा ने दो स्थानों की छलांग लगाई है। वहीं, अर्शदीप सिंह को चार स्थानों का फायदा हुआ है। हैरानी तब हुई तब भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।  
Varun Chakravarthy ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में कुल 6 विकेट लिए। उन्होंने धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच में 4 ओवर डालते हुए 11 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन का उन्हें आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला। वह टी20I बॉलर्स रैंकिंग में 818 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार है। न्यूजीलैंड के सीमर जैकब डफी 699 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। दोनों के बीच 119 रेटिंग प्वाइंट का अभी अंतर है, जबकि 34 साल के वरुण चक्रवर्ती ने बेस्ट रेटिंग ऑफ ऑलटाइम टी20I बॉलर्स की टॉप-10 लिस्ट में एंट्री मार ली है।
हाईएस्ट बॉलर रेटिंग-मेंस टी20आई


  • पाकिस्तान- उमर गुल- 865 रेटिंग

  • वेस्टइंडीज- सैमुअल बद्री-864 रेटिंग

  • न्यूजीलैंड- डेनियल विटोरी-858 रेटिंग

  • वेस्टइंडीज-सुनील नरेन- 832 रेटिंग

  • अफगानिस्तान-शिद खान-828 रेटिंग

  • तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ़्रीका) 827 रेटिंग

  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 822 रेटिंग

  • वरुण चक्रवर्ती (भारत) 818 रेटिंग

  • शादाब खान (पाकिस्तान) 811 रेटिंग

  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 809 रेटिंग


टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में दो महीनों का समय बाकी है और वरुण चक्रवर्ती से उम्मीद है कि वह आगामी टूर्नामेंट में भारत के बड़े हथियार साबित होंगे और भारत को पिछले साल बारबाडोस की तरह फिर से लगातार बैक-टू-बैक टी20 विश्व कप का खिताब जिताएंगे।
अर्शदीप सिंह-तिलक वर्मा को भी फायदा

इसके अलावा बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20आई बॉलर रैंकिंग में 4 स्थानों की छलांग लगाई और 16वां पायदान हासिलकिया। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20आई मैच में विनिंग प्रदर्शन के बाद ये इनाम मिला। उन्हें तीसरे मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से इसी लिस्ट

में मार्को जानसेन ने 14 स्थानों की छलांग लगाई और वह 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लुंगी एनगिडी ने 11 स्थान की छलांग लगाकर 44वां पायदान हासिल किया और ओटनील बार्टमैन जो 100 से भी बाहर थे वह 68वें पायदान पर आ गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953