Road Accident: हजारीबाग में एक युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

LHC0088 Yesterday 15:07 views 875
  

सड़क दुर्घटना में मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, टाटीझरिया (हजारीबाग)। शनिवार देर रात टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय युगल किशोर ठाकुर के रूप में की गई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार युगल किशोर ठाकुर कमला फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल से निकलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युगल किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत के चलते किया गया था रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने थाना पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाटीझरिया थाना पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

ग्रामीण गौतम ठाकुर और महेश प्रसाद ने बताया कि युगल किशोर ठाकुर घूम-घूमकर नाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे मंटू ठाकुर और सत्यम ठाकुर रोजगार की तलाश में हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इधर पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140109

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com