search
 Forgot password?
 Register now
search

उत्तराखंड में Snowfall से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, कई जगह बिजली आपूर्ति भी हुई ठप

LHC0088 Yesterday 23:26 views 391
  

Snowfall In Uttarakhand सिलक्यारा के पास यमुनोत्री हाईवे से बर्फ हटाती एनएचआइडीसीएल की जेसीबी। स्रोत सूवि



जागरण टीम, उत्तरकाशी। Snowfall In Uttarakhand लंबे इंतजार के बाद जनपद में मौसम का मिजाज बदलते ही वर्षा व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

शुक्रवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित धामों के शीतकालीन प्रवास मुखवा व खरसाली, हर्षिल, झाला, सुक्की, कफनौल, चौरंगीखाल आदि में बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे तो यमुनोत्री पर राड़ी टाप के आगे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है।

बर्फबारी के चलते जगह-जगह कई वाहन फंस गये हैं। वहीं, हर्षिल फीडर व उत्तरकाशी फीडर में ब्रेक डाउन से मल्ला से गंगोत्री तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

इसके अलावा विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से तहसील बड़कोट, पुरोला व मोरी में भी बिजली प्रभावित हुई है।

मौसम ने करवट बदली तो निचले इलाकों में वर्षा तो ऊंचाई वाले गंगा व यमुनाघाटी के गंगनानी, चौरंगीखाल, स्योरी फल पट्टी, मोरी के लिवाड़ी, फिताड़ी, केदारकांठा, हरकीदून समेत पुरोला के रिगांली, रिखनाल जाख, सिगांई, देवलडांडा, बौखटिब्बा, रुपनौलसौड़ व डोखरी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री गंगनानी तक यातायात के लिए सुचारू है, लेकिन इसके आगे बर्फबारी होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है।

सुक्की टाप से आगे लगभग आठ इंच बर्फ जम गई है। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर राडी टाप के पास लगभग चार से पांच इंच बर्फबारी हुई है, हाईवे ओरछा बैड तक बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है।

एनएचआइडीसीएल व एनएच की बैक हो लोडर मशीनों द्वारा बर्फ हटाने तथा मार्च सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है।

इसके अलावा राना चट्टी से फूल चट्टी जानकीचट्टी आदि स्थानों में लगभग चार इंच बर्फबारी हुई है। इससे मार्ग फिसलन भरे हो गये हैं।

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर स्थान चौरंगीखाल के पास भी करीब छह-सात इंच बर्फ गिरी है, जिस कारण मार्ग अवरूद्ध हुआ है।

जनपद के तहसील भटवाड़ी से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण विद्युत व्यवस्था ब्रेकडाउन के चलते बाधित हुई है।

तहसील बड़कोट, पुरोला व मोरी में बर्फबारी के कारण राड़ी टाप के पास विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है। विद्युत विभाग के कर्मी आपूर्ति सुचारू किये जाने का प्रयास कर रहे हैं।
वर्षों बाद उत्तरकशी शहर में गिरे बर्फ के फाहे

कई साल बाद उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में भी बर्फबारी उम्मीद जगी है। यहां शुक्रवार शाम को तापमान में आई गिरावट के चलते बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए।

हालांकि यह जमीं पर नहीं टिक रहे हैं। स्थानीय शरद रावत ने बताया कि यहां वर्ष 2017-18 में भी अंतिम बार बर्फबारी हुई थी।

अब एक ही दिन की वर्षा में बर्फ के फाहे गिरना शुभ संकेत हैं, यहां चार-पांच दिन वर्षा होती है तो बर्फबारी संभव है।

यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: भारी बर्फबारी से नई टिहरी में दिनभर बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ में एक फीट तक जमी बर्फ, घाटी वाले क्षेत्रों में वर्षा से बढ़ गई ठंड

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी में फंसी बरात, 21 KM पैदल चलकर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे गांव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154796

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com