search

निखिल द्विवेदी ने खोला अपनी आने वाली फिल्म ब ...

deltin55 2025-10-8 13:25:23 views 1279
मुंबई, 04 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी ने ने अपनी आने वाली फिल्म फिल्म बंदर के अनोखे टाइटल के पीछे का राज बताया है।
  अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म बंदर / मंकी इन ए केज का नाम सुनते ही लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई थी। ऐसे में निर्माता निखिल ने बताया है कि यह नाम फिल्म की तैयारी के दौरान अपने आप सामने आया था और वे इसे लगभग बदलने वाले थे।
  निखिल ने बताया कि “मैंने ‘बंदर’ नाम सजेस्ट किया था, और फिर खुद भी मैने इसके बारे में दो बार सोचा था। लेकिन तब तक अनुराग और बाकी सभी को यह नाम इतना पसंद आने लगा कि उन्होंने कहा, यही नाम रहेगा।”
  निखिल ने नायक की परेशानियों की बात करते हुए बताया है कि ‘बंदर’ (मनकी) का उदाहरण अपने आप सामने आया है।निखिल ने कहा, जब मैं किरदार का सफ़र देख रहा था, तो मैंने देखा कि उसको हर कोई मदारी की तरह इधर से उधर नचा रहा था।
  कई बार अनुराग ने अनजाने में कहा कि सिस्टम उसे एक बंदर की तरह नचा रहा है। और एक दिन उन्होंने यूँ ही इसका ज़िक्र किया, तो मैंने कहा, हम टाइटल  बंदर क्यों नहीं रख देते?
  बंदर  का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इस फ़िल्म में बॉबी देओल एक ऐसे अवतार में नज़र आए हैं जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में क्रिटिक्स बॉबी के इस पूरे ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं और मानते हैं कि यह उनके करियर के बेस्ट परफॉर्मेंसेस में से एक होने वाली है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में हैं।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148579