search

यूपी भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष निति ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 121

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत करने और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया। लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पार्टी में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से अधिक संगठन और विचारधारा का महत्व है। उन्होंने नेताओं को सलाह दी कि टिकट या पद की उम्मीद में अनावश्यक रूप से दिल्ली के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पार्टी में जिम्मेदारियां और चुनावी टिकट कार्य, संगठन के प्रति समर्पण तथा योग्यता के आधार पर तय किए जाएंगे।



'संगठन सर्वोपरि, गुटबाजी से बचें'

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गुटबाजी, आपसी खींचतान और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं पार्टी को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक टीम की भावना से काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा के प्रति समर्पित रहे और संगठन के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। यदि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।




बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भाजपा अध्यक्ष ने 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान को और गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत की असली नींव बूथ स्तर पर तैयार होती है। प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को सक्रिय बनाकर ही पार्टी अपने लक्ष्य हासिल कर सकती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाएं।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने की अपील





नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था, विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को मजबूती से प्रस्तुत करें ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की उपलब्धियों से अवगत हो सकें।
टिकट का आधार होगा प्रदर्शन और समर्पण





भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में चुनावी टिकट संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता, कार्यशैली और योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता या नेता को संगठन से जुड़ा कोई विषय रखना है तो वह संगठन महामंत्री के माध्यम से अपनी बात पहुंचाए। अनावश्यक रूप से दिल्ली जाकर सिफारिश करने की आवश्यकता नहीं है।

मिशन-2027 की रणनीति पर भी हुई चर्चा

लखनऊ में आयोजित सम्मेलन नितिन नवीन के दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे का अहम हिस्सा रहा। इससे पहले उन्होंने एनडीए के नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मिशन-2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सहयोगी दलों के साथ तालमेल को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ेगी और मजबूत संगठन के दम पर एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।






National Desk



Nitin NaveenBJP Uttar PradeshUP BJPBJP National PresidentMission 2027BJP TicketBJP Organization









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151677