search

पश्चिम बंगाल में नाबालिग की मौत पर बवाल, दुष ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 50

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी तनाव फैल गया। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन हिंसक हो गया।
आक्रोशित भीड़ ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए, कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। इसी दौरान भीड़ ने एक युवक को संदिग्ध मानते हुए उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।




शनिवार शाम से लापता थी बच्ची  

पुलिस के अनुसार, नाबालिग शनिवार शाम घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह धपधपी-2 पंचायत के सूर्यपुर हाट इलाके में घर के पास स्थित एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव तालाब में फेंक दिया गया। परिजनों ने इलाके के चार लोगों पर संदेह जताया है।  




प्रदर्शन के दौरान हिंसा, रेलवे सेवा भी प्रभावित  

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी और सूर्यपुर रेलवे स्टेशन पर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण शियालदह-नामखाना रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सड़क मार्ग पर भी कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
भीड़ ने संदिग्ध युवक को पीट-पीटकर मार डाला  





स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने एक स्थानीय युवक को घटना का संदिग्ध मानते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग  

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।  




मुख्यमंत्री ने परिवार को दिया न्याय का भरोसा  

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को मंगलवार को भवानी भवन बुलाया है। वहीं प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।  






National Desk



West Bengal NewsBaruipur CrimeMinor Girl MurderMinor Rape CaseSouth 24 ParganasMob LynchingPolice Investigation









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151677