search

पाकिस्तान एयर फोर्स ग्रुप कैप्टन की गोली मा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 37

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद में रविवार को शाहीन चौक के पास पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) के ग्रुप कैप्टन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
  पाकिस्तान ऑब्जर्वर की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात युवक एक महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहे ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक ने बीच-बचाव करने और मामला शांत कराने की कोशिश की।
  रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली लगने से ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उनका शव पाकिस्तान एयर फोर्स हॉस्पिटल भेज दिया गया।




  रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए निमरा नाम की महिला को हिरासत में लिया है। वहीं, संदिग्ध हमलावर और उसके साथी फरार हो गए।
  इससे पहले शुक्रवार को, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मद जिले में पुलिस की गश्ती टीम पर हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इनमें एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल थे।
  डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया क‍ि यह हमला मचनी इलाके में वारसाक लिफ्ट नहर के पास हुआ। हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में अतिरिक्त एसएचओ और एलीट फोर्स के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि गाड़ी का चालक घायल हो गया। शुरुआती इलाज के बाद उसे पेशावर इलाज के लिए भेजा गया।




  पुलिस का कहना है कि इस हमले के पीछे 'फितना अल खवारिज' के आतंकवादी थे। पाकिस्तान सरकार इस नाम का इस्तेमाल प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
  यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान में खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे सीमावर्ती इलाकों में, कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और सुरक्षाबलों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।






Deshbandhu



world newspakistan newsWorld









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151677