search

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दिन याद कर इमोशन ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 2

मुंबई, निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए। वर्ष 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को हर पल को खुलकर जीने, अपने डर पर काबू पाने और रिश्तों की अहमियत समझने का संदेश दिया था।
  इस मौके पर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं।
    कल्कि ने फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "'जिंदगी न मिलेगी दोबारा'- सूरज की रोशनी, जवानी, हर सांस और खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद। दुआ है कि ये यादें आने वाली कई पीढ़ियों तक हमेशा जिंदा रहें।"




    जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें तीन दोस्तों- ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की कहानी दिखाई गई है, जो स्पेन की तीन सप्ताह की रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस सफर के दौरान वे अपने-अपने डर का सामना करते हैं और जिंदगी को नए नजरिए से जीना सीखते हैं।
    फिल्म यह संदेश देती है कि वर्तमान में जीना और जीवन के हर पल का आनंद लेना कितना महत्वपूर्ण है। इसमें अर्जुन (ऋतिक रोशन) को एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है, जो शुरुआत में केवल पैसे और करियर को महत्व देता है, लेकिन यात्रा के दौरान उसे एहसास होता है कि असली खुशी रिश्तों, प्यार और जीवन के अनुभवों में है।




    फिल्म को रिलीज के समय दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली थी। आज भी यह दर्शकों के बीच लोकप्रिय है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती रहती है। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
    फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था। इसमें जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई शायरी और गीत (जैसे 'दिल धड़कने दो' और 'ख्वाबों के परिंदे') बेहद लोकप्रिय हैं। फरहान अख्तर द्वारा फिल्म में पढ़ी गई कविताएं (जैसे 'पिघले नीलम सा...') आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं।






Digital Desk



Entertainment









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152797