search

3 साल, ₹1.26 लाख करोड़ और सिर्फ 2500 कर्मचारी! Anthropic के चमत्कार ने IT सेक्टर में मचाई तबाही, सदमे में Infosys और TCS

deltin55 2 hour(s) ago views 2

टेक इंडस्ट्री में कभी-कभी एक आंकड़ा सबको चौंका देता है. इस बार यह आंकड़ा है 14 अरब डॉलर. AI कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसने अपने पहले डॉलर की कमाई के सिर्फ तीन साल के भीतर 14 अरब डॉलर का सालाना रेवेन्यू रन रेट हासिल कर लिया है. भारतीय रुपये में यह करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बैठता है. इतनी तेज रफ्तार से बढ़ना किसी भी कंपनी के लिए असाधारण माना जाता है. कहा जा रहा है कि यह इतिहास की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक हो सकती है.

Claude AI बना कमाई का इंजन
Anthropic की इस ग्रोथ के पीछे उसका AI मॉडल Claude है. कंपनी के मुताबिक, पिछले तीन सालों में उसका रेवेन्यू हर साल 10 गुना से ज्यादा बढ़ा है. जो ग्राहक सालाना 1 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च करते हैं, उनकी संख्या पिछले एक साल में सात गुना बढ़ी है. दो साल पहले सिर्फ कुछ गिने-चुने ग्राहक 10 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च करते थे, लेकिन अब ऐसे ग्राहकों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई है. कंपनी का दावा है कि Fortune 10 में से 8 बड़ी कंपनियां अब Claude की ग्राहक हैं. हालांकि, इतनी तेज कमाई के बावजूद कंपनी अभी मुनाफे में नहीं है. AI डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च इसकी बड़ी वजह है.






          Add Zee News as a Preferred Source
              
            
         
        
      

शेयर बाजार और IT सेक्टर में बेचैनी
Anthropic के इस आंकड़े ने टेक इंडस्ट्री में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी पैदा की है. उत्साह इसलिए क्योंकि AI अब सिर्फ प्रयोग नहीं, बल्कि बड़े एंटरप्राइज स्तर पर अपनाया जा रहा है. चिंता इसलिए क्योंकि इसी दौरान भारत की बड़ी IT कंपनियां जैसे Infosys, Wipro और TCS की ग्रोथ धीमी पड़ी है. पिछले तीन सालों में इन कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ में लगातार गिरावट देखी गई है. उदाहरण के लिए TCS की ग्रोथ FY23 में 17.6 प्रतिशत थी, जो FY24 में घटकर 6.8 प्रतिशत और FY25 में करीब 6 प्रतिशत रह गई. Infosys की ग्रोथ भी FY23 में 20.7 प्रतिशत से गिरकर FY24 में 4.7 प्रतिशत पर आ गई.



Claude Code और SaaS पर असर


Anthropic का नया प्रोडक्ट Claude Code, जो मई 2025 में आम यूज़र्स के लिए लॉन्च हुआ, तेजी से कमाई कर रहा है. इसका रन रेट 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है और सिर्फ एक महीने में दोगुना बढ़ा है. Claude Code और Claude Work जैसे टूल्स ने SaaS कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट ला दी है. बाजार में यह चर्चा है कि AI टूल्स कई पारंपरिक IT सेवाओं की जगह ले सकते हैं. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि Anthropic की कमाई का 60 से 80 प्रतिशत हिस्सा शायद उन प्रोजेक्ट्स से आ रहा है, जो पहले भारतीय IT कंपनियों को मिलते थे.
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152539