search

X हैंडल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भारत में बैन, सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनाया था अकाउंट

deltin55 1 hour(s) ago views 12

X हैंडल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को भारत में बैन कर दिया गया है। महज कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल गई थी।









कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने X अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। अभिजीत ने लिखा, “जैसा कि उम्मीद थी कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।”









अभिजीत ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट 16 मई को शुरू हुआ था और चार दिन के भीतर ही इस अकाउंट को बैन कर दिया गया। अभिजीत का दावा है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।




अभिजीत ने X पर बताया है कि अब इंस्टाग्राम हैंडल को हैक करने की कोशिश की जा रही है। अभिजीत ने कहा कि X पर नया हैंडल बना दिया गया है। उन्होंने लोगों से इस हैंडल को फॉलो करने की अपील की है।









कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ ही दिनों के अंदर इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को भी फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। गुरुवार को इसने इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया जबकि यहां भाजपा के आधिकारिक अकाउंट पर 8.7 मिलियन और कांग्रेस के 13.3 फॉलोअर्स हैं।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान एक बयान दिया था, जिसके विरोध में ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद ही कॉकरोच जनता पार्टी का X हैंडल बनाया गया और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई।



कुछ ही दिनों में इसके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स बन गए, बेरोज़गारी, पेपर लीक, फ्री स्पीच जैसे मुद्दों पर लोग पोस्ट करने लगे। 




हालांकि सीजेआई ने बाद में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था लेकिन इस स्पष्टीकरण के बाद भी ऑनलाइन विरोध कम नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के हैंडल्स को लोग लगातार फॉलो करते रहे।  







इस ऑनलाइन आंदोलन में कई प्रमुख हस्तियों ने भी भागीदारी की। इनमें वकील प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद शामिल हैं।






अभिजीत ने पुणे में पत्रकारिता की स्नातक की पढ़ाई की और बाद में हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। मौजूदा वक्त में वह बोस्टन विश्वविद्यालय से पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। 2020 से 2023 तक उन्होंने आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में वालंटियर के रूप में काम किया।





like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152452