search

इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान की आई तारीख, विराट कोहली फिट, हार्दिक पर फंसा पेंच

deltin55 Yesterday 04:47 views 136
   
टीम इंडिया इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला बीते शनिवार (13 जून) धर्मशाला में खेला गया. सीरीज में विराट कोहली इंजरी के चलते टीम इंडिया के साथ नहीं हैं. हालांकि टीम का एलान होते वक्त किंग कोहली का नाम स्क्वॉड में शामिल था. इसके अलावा हार्दिक का नाम भी था, लेकिन इंजरी के चलते वह भी नहीं खेल रहे हैं.

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद मेन इन ब्लू को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है. दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है.  आयरलैंड दौरा 26 से 28 जून के बीच होगा, जिसमें 2 टी20 खेले जाएंगे. इसके बाद 01 जुलाई से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 खेलेगी.



इंग्लैंड में टी20 के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज भी खेलेगी, जिसके लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. लेकिन सीरीज को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं, जिसमें विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भी बात की गई.


  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान इसी हफ्ते हो सकता है. फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. फिलहाल कोहली की फिटनेस पर आधिकारिक अपडेट आना बाकी है.
  
हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर पेंच फंसता हुआ दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक को अभी फिटनेस की समस्या है. टीम मैनेजमेंट हार्दिक को आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से फिट रखना चाहता है. हालांकि हार्दिक की फिटनेस पर भी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.






like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152728