search

फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' की रिलीज डेट क ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 59

मुंबई, साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता निविन पॉली की आगामी मलयालम फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' के मेकर्स ने शनिवार को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
  अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' अब 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
  मेकर्स द्वारा रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे अभिनेता की पोस्ट में कमेंट कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।




  अभिनेता निविन पॉली की यह फिल्म ओणम सीजन के दौरान रिलीज होगी, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो सकता है।
  बता दें कि निविन पॉली ने पिछले साल जुलाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का टाइटल अनाउंस किया था।
  गिरीश एडी के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' में निविन पॉली के साथ मामिता बैजू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मुख्य जोड़ी के अलावा, फिल्म में विनीत फोर्ट, बिंदू पणिक्कर, सुरेश कृष्णा और संगीथ प्रताप जैसे बेहतरीन कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।




  'प्रेमलू' फेम निर्देशक गिरीश एडी ने किरण जोसी के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म का निर्माण भावना स्टूडियोज (फहद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन) द्वारा किया गया है। भावना स्टूडियोज एक कंपनी है जिसमें डायरेक्टर दिलीश पोथन, एक्टर फहाद फासिल और सीन राइटर श्याम पुष्करन पार्टनर हैं।
  फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अजमल साबू ने की है जबकि फिल्म का म्यूजिक विष्णु विजय ने दिया है। आकाश जोसेफ वर्गीस को फिल्म के एडिटर के तौर पर लिया गया है, जिसे भावना डिस्ट्रीब्यूट करेगी।
  'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' के अलावा, निविन पॉली बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेंज' में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एलसीयू (लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स) से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस फिल्म के मुख्य नायक राघव लॉरेंस हैं। उनके साथ संयुक्ता मेनन और रवि मोहन भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय जैसे अन्य एलसीयू कलाकारों के कैमियो की भी चर्चा है।






DB Desk



Release date of the film'Bethlehem Kudumba Unit'announcedEntertanment News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154068