search

आज का इतिहास

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 35

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं -



  • 1763-ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में पराजित किया।  


  • 1827-स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म।  


  • 1848-न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।  


  • 1870-फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की  


  • 1900-स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार खूबचंद बघेल का जन्म।  


  • 1900-फ्रांस की राजधानी पैरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।  


  • 1940-अडॉल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।  


  • 1956-भारतीय कानूनी सलाहकार ज़िया मोदी का जन्म।  


  • 1963-संविधान सभा की सदस्य एनी मसकैरिनी का निधन।  


  • 1969-अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रान्ग और बज ऑल्ड्रिन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।  


  • 1969-भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।  


  • 1974-क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।  


  • 1976-नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।  


  • 1988-'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी राजीव संधू का निधन।  


  • 1995-रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।  


  • 2001-नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।  


  • 2003-रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।  


  • 2004-तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।  


  • 2005-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।  


  • 2006-लेबनान में इजरायली हमले में तीन भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।  


  • 2007-इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।  


  • 2008-अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।  


  • 2018-हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक गोपालदास नीरज का निधन।








Deshbandhu



World HistoryIndian and World HistoryHistory









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154068