search

लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की अफ ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 64

अदीस अबाबा। अफ्रीकी संघ (एयू) ने गुरुवार को यमन के हूती समूह की ओर से लाल सागर में कमर्शियल तेल टैंकरों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। संघ ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से तनाव खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है और इसका असर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।   
एक बयान में अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने सऊदी अरब के साथ पूरी एकजुटता जताई और देश की सुरक्षा, संप्रभुता और स्थिरता के लिए संघ के 'मजबूत समर्थन' को दोहराया।  




यूसुफ ने कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमले करना और समुद्री यातायात की स्वतंत्र आवाजाही को रोकने की कोशिश करना अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।  
समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार समुद्र में आने-जाने की आजादी और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लाल सागर में समुद्री रास्तों की सुरक्षा अफ्रीका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस इलाके की सुरक्षा का सीधा असर कई देशों पर पड़ता है।  




यूसुफ ने कहा, "कमर्शियल जहाजों की आवाजाही में किसी भी तरह की रुकावट से क्षेत्रीय समुद्री संपर्क, दुनिया की सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और उन कई अफ्रीकी देशों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंच सकता है, जिनका व्यापार इन सुरक्षित और लगातार चलने वाले समुद्री रास्तों पर निर्भर है।"  
उन्होंने हूती समूह से अपील की कि वह 'तुरंत व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद करे, ऐसे किसी भी कदम से बचे जिससे तनाव और बढ़े, और समुद्री यातायात से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियमों का पूरी तरह पालन करे।'  




इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हूती समूह जहाजों पर हमले जारी रखता है तो उसे और ईरान को 'बड़ी सैन्य कार्रवाई' का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हमले जारी रहते हैं तो अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा।  
गुरुवार को यमन के हूती समूह ने दावा किया कि उसने लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई की। समूह का कहना है कि इन जहाजों ने उसके हाल ही में घोषित समुद्री प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। हूती समूह ने दावा किया कि उसने उन जहाजों को निशाना बनाया क्योंकि वे सऊदी बंदरगाहों पर जाने वाले जहाजों पर लगाए गए उसके प्रतिबंध को तोड़ रहे थे।






Deshbandhu











Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155029