search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में नायब सरकार की पहली सालगिरह पर 9 हजार परिवारों को मिलेगा बड़ा गिफ्ट, सीएम सैनी पंचकूला से करेंगे एलान

cy520520 2025-10-17 02:38:20 views 694
  

करीब नौ हजार लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे प्लाटों के अलाटमेंट (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राज्य के सभी जिलों में समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी लगाई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को पूरे प्रदेश में 50 से 100-100 गज के प्लाटों के अलाटमेंट लेटर वितरित किए जाएंगे। करीब नौ हजार लाभार्थियों को यह अलाटमेंट लेटर प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को अलाटमेंट लेटर वितरित करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा उपस्थित रहेंगी।

केंद्रीय आवास, ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद में, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पलवल, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करनाल, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिढा जींद, ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम और उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोनीपत में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नूंह, सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा रोहतक, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा यमुनानगर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा हिसार, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सिरसा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव रेवाड़ी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा झज्जर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा कैथल, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला फतेहाबाद, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी चरखी दादरी, भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र जिलों में आयोजित समारोहों में शामिल होंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com