search

भारत से चीन जाना हुआ आसान, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बाद Indigo की डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू

cy520520 2025-11-10 10:38:14 views 1285
  

भारत-चीन उड़ान सेवा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का नया कदम (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने रविवार को अपनी शंघाई-दिल्ली फ्लाइट की शुरुआत की। इसकी 95 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं। इसी के साथ पिछले पांच सालों में भारत के लिए सीधे उड़ान शुरू करने वाली यह चीन की पहली एयरलाइन बन गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चाइना ईस्टर्न की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। चीन ईस्टर्न की फ्लाइट दिल्ली से रात आठ बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह शंघाई पहुंचेगी। यह फ्लाइट शंघाई से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी और शाम छह बजे दिल्ली पहुंचेगी।
10 नवंबर से Indigo की फ्लाइट शुरू

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 248 यात्रियों को लेकर उड़ान संख्या एमयू 563 शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई। भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो 10 नवंबर से अपनी दैनिक दिल्ली-ग्वांगझू उड़ान शुरू करेगी।

शंघाई-दिल्ली मार्ग दोनों देशों के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाला माना जाता है और इससे व्यापार, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध 1962 के युद्ध के बाद से तब से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे, जब जून 2020 में गलवन घाटी में हिंसक झड़पें हुई थीं।
कैसे सुधरे हालात?

कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के विभिन्न तनाव बिंदुओं से सैनिकों को वापस बुला लिया है। हाल के महीनों में दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने और उड़ान सेवाओं को बहाल करने सहित दोनों देशों के संबंध फिर से मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं।

मुंबई से कोलकाता जा रही SpiceJet की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, आनन-फानन में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725