search
 Forgot password?
 Register now
search

मुंह में रखते ही घुल जाता है देसावरी पान, इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंची मयंकिता चौरसिया ने बनाया शुगर फ्री गुलकंद_deltin51

Chikheang 2025-9-26 21:36:33 views 1274
  नोएडा के ट्रेड शो में बिखरी महोबा के देसावरी पान की खुशबू





जागरण संवाददाता, महोबा। ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महोबा के देसावरी पान की खुशबू भी बिखरी। महाेबा से मयंकिता चौरसिया ने देसावरी पान से संबंधित उत्पादों के यहां स्टाल लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेड शो का गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ किया। हालांकि मयंकिता से उनकी कोई बात नहीं हुई। मयंकिता ने लोगों को पान से बने उत्पादों के बारे में बताया और देसावरी पान की खूबियों के बारे में जानकारी दी।



बताया कि देसावरी पान कभी अरब देशों तक भी जाता था। अब देश के कई हिस्सों में महोबा से पान भेजा जाता है। इसके पूर्व भी वह कई जगहों पर स्टाल लगा चुकी हैं और विजयवाड़ा महोत्सव में महोबा के पान उत्पाद को पहला पुरस्कार मिला था।

maharajganj-general,maharajganj news, gaushala negligence,cow shelter mismanagement,gram panchayat secretary suspended,district magistrate action,madanpura go ashray sthal, bajrang dal protest, corruption allegations,veterinary care neglect,Uttar Pradesh news   

मयंकिता चौरसिया ने बताया कि उन्होंने पान से बने गुलकंद, चाकलेट, लड्डू, मुखवास व शर्बत के उत्पाद लगाए है। इनमें खास बात है कि किसी भी उत्पाद में शक्कर का प्रयोग नहीं किया गया है। सभी उत्पादों में शहद, मिसरी के साथ ही पान का उपयोग किया गया है। सभी आर्गेनिक उत्पाद है।



उन्होंने बताया कि गुलकंद तो सभी लोग खाते हैं, लेकिन इसमें शक्कर होती है। उनके सभी उत्पाद शुगर फ्री है और गुलकंद में पान, मिसरी आदि का प्रयोग किया गया है।

मयंकिता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया और स्टाल लगाए कुछ महिलाओं से बात की। हालांकि उनकी बात प्रधानमंत्री से नहीं हो सकी है। मयंकिता के मुताबिक, इसके पहले वह कश्मीर, जगन्नाथपुरी, ग्रेडर नोएडा, विजयवाड़ा, प्रगति मैदान दिल्ली आदि जगहों पर वह स्टाल लगा चुकी हैं।



2024 में विजयवाड़ा में भारत जीआई महोत्सव हुआ था। इसमें महोबा के पान के बने उत्पादों को पहला पुरस्कार मिला था। वह बताती है कि देसावरी पान मुंह में रखते ही घुल जाता है और इसके खाने के करीब आधा से पौन घंटे तक प्यास नहीं लगती। यह पाचक होता है और लोग खाने के बाद इसका सेवन करते है। मयंकिता ने लोगों को पान से बने उत्पाद को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157878

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com