search

धराली आपदा: उत्तरकाशी में प्रभावितों का प्रदर्शन स्थगित, 15 दिन में कार्रवाई का मिला आश्वासन

LHC0088 2026-1-26 16:26:54 views 1248
  

आपदा प्रभावितों से वार्ता करते डीएम प्रशांत आर्य।



जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। धराली के आपदा प्रभावित गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित जुलूस और प्रदर्शन के लिए काली कमली धर्मशाला में एकत्र हुए।

विरोध की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र और उप जिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी मौके पर पहुंचीं और प्रभावितों से बातचीत की।

अधिकारियों ने राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए पुनर्वास और मुआवजे को लेकर अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया।

छह माह बीतने के बाद भी पुनर्वास और मुआवजे की प्रक्रिया आगे न बढ़ने से आपदा प्रभावितों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वार्ता के दौरान प्रभावितों ने अपनी मांगों को दोहराया।

इसके बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट के हस्तक्षेप और आश्वासन पर आपदा प्रभावितों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने सभी मांगों पर 15 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी, 200 से ज्‍यादा स्थानीय व पर्यटक फंसे; SDRF बनी देवदूत

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में रिश्वत लेते लोनिवि अमीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी : माघ मेले में जोशियाड़ा झूला पुल पर भीड़ प्रबंधन होगा चुनौती
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126