search

Tejashwi Yadav के राजद कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मुकेश सहनी ने दी बधाई, बताया नए युग की शुरुआत

cy520520 2026-1-26 16:27:07 views 1257
  

तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश सहनी ने दी बधाई



डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस निर्णय को समयोचित और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह राजद के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
सही समय पर लिया गया अहम फैसला : मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब रहने के कारण उनकी राजनीतिक सक्रियता पिछले कुछ समय से कम हो गई थी। ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह फैसला संगठन को मजबूती देगा।
युवा नेतृत्व से मिलेगा संगठन को नया उत्साह

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से राजद में नई ऊर्जा और नई दिशा देखने को मिलेगी। तेजस्वी की युवा सोच, संघर्षशील राजनीति और जनसरोकारों से जुड़ा दृष्टिकोण पार्टी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
लालू यादव की प्रेरणा से मिलेगी वैचारिक मजबूती

मुकेश सहनी ने विश्वास जताया कि राजद प्रमुख लालू यादव की वैचारिक प्रेरणा और तेजस्वी यादव की आधुनिक सोच का संगम पार्टी को सफलता के शिखर तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व संयोजन सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति को और मजबूत करेगा।
जनादेश का सम्मान कर आगे की लड़ाई जरूरी

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश को स्वीकार करते हुए अब सभी सहयोगी दलों को बिहार की बेहतरी के लिए एकजुट होकर आगे की लड़ाई लड़नी होगी। लोकतंत्र में जनमत का सम्मान करना ही मजबूत राजनीति की पहचान है।
बिहार को विकास के अग्रणी राज्यों में लाने का संकल्प

वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव एक समर्पित नेता हैं, जिनकी कामना बिहार को विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी इसी लक्ष्य को लेकर राजनीति में सक्रिय हैं और उनके नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725