search

शिमला के रिज मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, CM भी रहे मौजूद

cy520520 2026-1-26 16:56:23 views 864
  

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। सीएम सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।

शिमला के रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जे एंड के राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट हुआ, जिसमें सेना प्रथम जेएंडके राइफल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस टुकड़ी, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाइप बेंड जतोग, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक, NSS, NCC सहित 25 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का अपना संविधान लागू हुआ था। तब से लेकर आज तक देश ने विकास की लंबी छलांग लगाई है, जिसमें सभी लोगों का अहम योगदान रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725