search

नाबालिग को भगा ले गया था साकिब, बालिग होते ही आरोपित के घर जा धमकी युवती...और फिर हुआ यह सब

Chikheang 2025-10-30 22:37:29 views 1295
  

प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को ले जाने के मामले में नया मोड़। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को दिल्ली बेचने के मामले को लेकर गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्वाला नगर किला स्थित आरोपित के घर पहुंच खूब हंगामा किया। आरोपित पोक्सो एक्ट में जेल में है। उधर, लड़की जैसे ही बालिग हुई तो आरोपित के घर जा धमकी। बताया गया कि लड़की सात दिन से आरोपित के ही घर पर ही रही।
दरअसल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आरोपित मुस्लिम युवक के घर पर हंगामा कर कहा कि वर्ष 2022 में साकिब हिंदू समाज की किशोरी को फंसाकर ले गया था। आरोपित और उसके साथी पर किशोरी को दिल्ली में बेच देने का भी आरोप लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी मिलने पर स्वजन बेटी को ले आए थे, लेकिन बाद में आरोपित ने किशोरी को चंगुल में फंसा लिया। आरोपित जेल में बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी और कार्यकर्ताओं को कोतवाली नगर थाने ले गई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए है। धरना देने वालों में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, सागर, दिव्यांश, बालिस्टर, रविंद्र तोमर आदि शामिल रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार युवती ने स्वजन के साथ जाने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेजा।

तब नाबालिग थी लड़की
आरोपित साकिब वर्ष 2022 में लड़की को भगाकर ले गया था। तब लड़की नाबालिग थी। आरोपित के खिलाफ लड़की के स्वजन ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले इस मामले में आरोपित युवक को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में युवक जेल में बंद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244