search
 Forgot password?
 Register now
search

मानसून की विदाई के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत देश के अन्य इलाकों में आज कैसा रहेगा मौसम?_deltin51

LHC0088 2025-9-27 16:06:15 views 1278
  IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फोटो- पीटीआई





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की वापसी के साथ उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी का कहर सताने लगा है। दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी के साथ-साथ तापमान फिर से बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर तक मानसून पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों से वापसी कर चुका है। वहीं, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में लोगों को अभी बरसात से राहत नहीं मिलने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र,उत्तरी कर्नाटक, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, केरल और कोंकण तट पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार नहीं हैं। वहीं, अन्य राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  


दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में उमर भरी गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर के बाद दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट ले सकता हैं।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन तक बारिश होने के आसार नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। 1 अक्टूबर के बाद यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

bareilly-city-crime,Bareilly City news,Bareilly stone pelting,police injured Bareilly,mob violence Bareilly,Nawalty Chowk incident,Mahadev bridge clash,Bareilly crime news,stone pelting incident,police crackdown Bareilly,Bareilly law and order,Uttar Pradesh news   

बिहार में भी तेज बारिश की चेतावनी नहीं मिली है। हालांकि, अगले 5 दिनों में बिहार के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें देखने मिल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

  
पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी तबाही मचाने के बाद मानसून ने इन राज्यों से वापसी कर ली है। IMD के अनुसार, 1 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाली जगहों पर सुबह-शाम ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट हो सकती है।


पूर्वी तट पर चक्रवात देगा दस्तक

मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। अगले 48 घंटे में यहां जोरदार बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

  
महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसूनी हवाएं अभी भी मौजूद हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, मराठवाड़ा, पुणे घाट, सतारा घाट, नांदेड़, लातूर समेत आसपास के जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 5 अक्टूबर तक राज्य में बारिश का कहर जारी रहेगा, जिसके बाद मानसून यहां से विदा ले सकता हैं।



यह भी पढ़ें- ओडिशा के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com