search

एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत, सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली फ्लाइट की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग

Chikheang 2025-11-3 23:07:33 views 1275
  

एअर इंडिया फ्लाइट की मंगोलिया में लैंडिंग। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली फ्लाइट को मंगोलिया के उलानबटाटर में एहतियात के तौर पर लैंड कराया गया। बताया गया कि फ्लाइट क्रू को रास्ते में कोई तकनीकी दिक्कत होने का शक था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एयरलाइन ने कहा, “एयरक्राफ्ट उलानबटार में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और उसकी जरूरी जांच हो रही है। हम सभी पैसेंजर्स को सपोर्ट करने के लिए अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, साथ ही हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी जल्द से जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं।“
\“अचानक आई दिक्कत\“

एयरलाइन ने आगे कहा, “अचानक आई इस स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे जरूरी है।“
फ्लाइट में कितने पैसेंजर?

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एक बोइंग 777 एयरक्राफ्ट इस फ्लाइट को ऑपरेट कर रहा था। फ्लाइट में कितने पैसेंजर थे, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें: \“बीवी-बच्चे से भी बात नहीं करता, अकेला बैठा रहता हूं...\“, एअर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे विश्वासकुमार रमेश ने सुनाया दर्द
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244