search

JMM के फेसबुक पेज पर डाली अश्लील फोटो, पूर्व जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज

deltin33 2025-11-4 01:07:23 views 1263
  

एफआईआर दर्ज। (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, चाईबासा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के मामले में पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि 31 अक्टूबर की रात झामुमो के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सुनील सिरका ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से चार नग्न महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं।

उक्त पेज से हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग जुड़े हैं। यह पोस्ट पार्टी की गरिमा और छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। शिकायत में कहा गया है कि सुनील सिरका को वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण छह वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित किया गया था।

अब उन्होंने झामुमो की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने की नीयत से यह अश्लील पोस्ट किया है। पार्टी ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि इस प्रकार की हरकत से न केवल संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की छवि भी खराब हुई है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है, और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131