search
 Forgot password?
 Register now
search

अगले महीने से शुरू हो जाएगा मानेसर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, एजेंसी को 5 साल के लिए मिला टेंडर

deltin33 2025-11-4 01:37:13 views 1114
  

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर आवंटित कर दिया गया है।



जागरण संवाददाता, मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। 8 दिसंबर से एजेंसी कार्य शुरू कर देगी। यह समय एजेंसी को अपने संसाधनों को जुटाने के लिए दिया गया है। एजेंसी द्वारा सभी नए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मानेसर में जुलाई 2023 से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर नहीं हुआ था। बीच में एक एजेंसी को अस्थायी रूप से कार्य दिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर होने से मानेसर से निकलने वाला करीब 200 टन कूड़ा निश्चित स्थान पर पहुंच सकेगा। नगर निगम द्वारा यह कार्य पूजा कंसुलेशन नामक एजेंसी को सौंपा है। यह एजेंसी पहले भी मानेसर में कार्य कर चुकी है। शुरुआत में इस एजेंसी को 19 करोड़ रुपये में एक साल के लिए कार्य सौंपा गया था। इसके बाद करीब 17 करोड़ रुपये में दोबारा से कार्य सौंपा गया था।
64 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए उठेगा कूड़ा

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा पांच साल के लिए एजेंसी को कार्य सौंपा गया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा करीब 64 करोड़ रुपये का भुगतान एजेंसी को किया जाएगा। एजेंसी द्वारा सभी नए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम मौजूद रहेगा। घरों से निकलने वाले कूड़े को एक जगह एकत्रित किया जाएगा। इस जगह पर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
169 वाहन उठाएंगे क्षेत्र से कूड़ा

मानेसर नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। वर्क आर्डर के अनुसार एजेंसी नगर निगम को कुल 169 वाहन उपलब्ध कराएगी। इसमें छोटी रिक्शा से लेकर टिपर तक शामिल हैं। रिक्शा को गांवों की संकरी गलियों में भेजा जाएगा। नगर निगम की योजना के अनुसार करीब सवा लाख प्रापर्टी से रोजाना कूड़ा उठाया जाएगा। 200 टन कूड़ा रोजाना नगर निगम क्षेत्र में निकलता है। नगर निगम के एक्सईएन निजेश का कहना है कि एजेंसी को वर्क आर्डर जारी हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com