search

सावधान! हिमाचल में आज से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, कहीं पड़ेंगे ओले तो कहीं भीषण आंधी की संभावना

deltin33 2025-11-4 12:36:59 views 1156
  

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट, वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी



राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने चार नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंबा में ओलावृष्टि और कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर में आंधी की संभावना जताई है। पांच नवंबर को कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिखेगा। इसके कारण कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात और वर्षा की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि नवंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि सीमित रहने की संभावना है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। हालांकि, माह के अंत तक कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात और वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने नवंबर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ सामान्य से अधिक तापमान की संभावना जताई है। प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में वर्षा सामान्य रहेगी, जबकि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ी कम वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सीमित गतिविधि रहेगी।

रबी फसलों और पर्यटन के लिए मौसम अनुकूल रहने का अनुमान है। प्रदेशभर में सोमवार को धूप खिली रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट नाहन में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि नारकंडा और कुफरी में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131