search
 Forgot password?
 Register now
search

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है दिल्ली का ये इलाका, पार्क में सैर पर जाना है तो नापनी होगी 2.5 KM की दूरी

deltin33 2025-11-4 20:37:27 views 809
  



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर क्षेत्र में लगभग 40 साल पहले राजीव नगर बसा था, इसके बावजूद आज भी राजीव नगर में पार्क, डाकघर, वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, बरातघर और सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इन सुविधाओं के लिए यहां के लाेगों काे डेढ़ किलोमीटर से लेकर तीन किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ती है। प्राइमरी स्कूल के बाद पढ़ना है तो एक किलाेमीटर दूर बेगमपुर जाना हाेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आश्चर्य की बात यह है कि एक लाख से अधिक आबादी वाले राजीव नगर में कोई पार्क नहीं है। सैर करनी है तो लोगों को करीब ढाई किलोमीटर दूर रोहिणी सेक्टर-22 स्थित पार्क जाना पड़ता है।

राजीव नगर में एक प्राथमिक विद्यालय है। छठी से लेकर बारहवीं तक पढ़ना है तो राजीव नगर के बच्चों को एक किलोमीटर दूर बेगमपुर जाना पड़ता है। अगर किसी कारणवश बेगमपुर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिला नहीं मिला तो तो ढाई से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कराला या रोहिणी सेक्टर-22 की ओर रुख करना होगा।

शादी समारोह के लिए कालोनी में कोई बरातघर नहीं है। मजबूरन लोगों को महंगे बैंक्वेट हाल बुक करने पड़ते है। जबकि क्षेत्र में डाकघर न होने की वजह से लोगों को तीन से छह किलोमीटर का रास्ता तय कर सुल्तानपुरी व रोहिणी सेक्टर-23 का रुख करना पड़ता है। इसके में कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि कालोनी का बसे लगभग 40 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। लेकिन कालोनी में आज भी कई मूलभूत सुविधाएं नहीं है। ऐसी स्थिति में हमें अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है। बड़ी उम्मीद थी कि यहां दिल्ली की कालोनी में मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। लेकिन आसपास की कालोनियों में सभी सुविधाएं मिल पहुंच गई। लेकिन यहां कई मूलभूत सुविधाएं नहीं है। राजीव नगर में मोहल्ला क्लीनिक है, करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बेगमपुर में डिस्पेंसरी भी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ₹12 लाख में आशियाना खरीदने का सुनहरा मौका, 7 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

इस कॉलोनी के लोग कुछ सुविधाएं न होने की वजह से परेशान हैं। यहां पार्क, डाकघर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरातघर और सार्वजनिक शौचालय नहीं है। हमें यह मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन आज तक नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से कालोनी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। - प्रवीण सहलारिया, अध्यक्ष, राजीव नगर आरडब्लूए


हमारी कालोनी में कोई पार्क नहीं है। बच्चों को खेलने या फिर सुबह व्यायाम के लिए रोहिणी जाना पड़ता है। जो काफी दूर पड़ता है। जब तक बच्चे घर नहीं पहुंचते। तब तक हमें चिंता सताती रहती है। - अंगूरी देवी, राजीव नगर

हमारी कालोनी में मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। जिन्हें कोई परिवारिक समारोह करना हो। तो यहां कोई बरातघर (सामुदायिक भवन) भी नहीं है और मजबूरन उन्हें महंगे बैंक्वेट हाल बुक करने पड़ते है। अगर बरातघर होते। तो लोगों को काफी सुविधा मिलती। - जनार्दन, कोषाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए

कॉलोनी को बसे काफी समय हो चुका है। राजीव नगर के लोगों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डाकघर की आवश्यकता है। बच्चों को कई किलोमीटर दूर पढ़ाई करने के लिए जाना जाता है। - संसार राणा, राजीव नगर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467455

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com