Dev Diwali 2025: कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर इतने घाटों पर जलेंगे श्रद्धा के दीपक, यहां रूट डायवर्जन

cy520520 2025-11-5 00:07:22 views 825
  

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयार नजर आता सरसैया घाट। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। Dev Diwali 2025:कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को हजारों लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। घरों में पूजन होगा। तुलसी और सालिगराम की शादी कराई जाएगी। पांच दिन तक व्रत रखने वाली महिलाएं तुलसी पूजन कर व्रत का पारण करेंगी। बनारस की तर्ज पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन शहर के गंगा तटों पर श्रद्धा के दीये जलाए जाएंगे। देव दीपावली पर दीयों से 27 घाट झिलमिल होंगे। रंगोली सजाई जाएगी। धूप, अगरबत्ती की महक और शंख की ध्वनि के बीच गंगा आरती होगी। हर घाट पर सैकड़ों हाथों में आस्था के दीपक और मन में लोक कल्याण की मनोकामना होगी। बिठूर में मेला लगेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। मुख्य आयोजन अटल घाट पर होगा। बिठूर, सरसैया घाट, लक्ष्मण घाट मैगजीन घाट, बाबा घाट सहित 27 घाटों पर दीपदान कर देव दीपावली मनाई जाएगी। पिछले कई वर्ष से शहर में बनारस की तर्ज पर देव दीपावली मनाई जाने लगी है। हर वर्ष और उत्साह के साथ देव दीपालवी के गंगा तटों पर आयोजनों को विस्तार दिया जा रहा है। लोग अपने घर के निकट स्थित मंदिरों को भी दीयों से सजाया जाता है। लोग घरों में भी पांच या 11 दीपक जलाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। देव दीपावली समिति के अध्यक्ष बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी ने बताया कि मुख्य आयोजन अटल घाट और ब्रह्मावर्त में होंगे।

पांच नवंबर को शाम छह बजे सभी 27 घाटों पर एक साथ आयोजन की शुरुआत दीप जलाकर की जाएगी। हर घाट पर आयोजन की तैयारी अलग-अलग समिति कर रही हैं। गंगा आरती व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा तटों पर दीये जलाए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर बिठूर में बुधवार को हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। स्नान के लिए नगर पंचायत बिठूर ने घाटों पर तैयारी पूरी कर दी है। बिठूर के 18 घाटों पर स्नान के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई है। यहां हर साल आसपास के कई जिलों के लोग गंगा स्नान करने आते है। बिठूर में देर रात से श्रद्धालु पहुंच जाते है। भोर पहर गंगा स्नान शुरू हो जाता है। बिठूर में कार्तिक पूर्णिमा का मेला इस बार शनि देव चौराहे के पास स्टेडियम में लगेगा। सुरक्षा के लिए 180 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जल पुलिस भी तैनात रहेगी। एक प्लाटून पीएसी और घुड़सवार पुलिस रहेगी। घाटों और रास्ते के आसपास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
सिंहपुर मेले पर शिकंजा

कार्तिक पूर्णिमा के बाद सिंहपुर में लगने वाले मेले में खुले में शराब पीने और मांस पकाकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह मेला दो सौ साल पहले से लगता चला आ रहा था। इसमें लोग खुले में शराब और कबाव का लुफ्त उठाते थे। थाना प्रभारी बिठूर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया खुले आम शराब पीने और मांस पकाने की छूट नहीं दी जाएगी।
गंगा के किनारे घाटों पर गंदगी

बारादरी घाट के किनारे घाटों पर अभी भी गंदगी पसरी है। नमामि गंगे द्वारा ज्यादातर घाटों पर मूर्तियों का भू विसर्जन किया जा चुका है। इसके बाबजूद घाट पर गंदगी और गंगा के किनारे पालीथीन और फूल पड़े हुए थे। हालांकि नगर पंचायत ने वस्त्र परिवर्तन कक्ष की साफ सफाई कराई है। घाटों पर लाइट की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने घाटों का हाल देखा

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट और बिठूर के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनी रहे। इसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया जाए। घाटों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने बिठूर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिठूर को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि प्रमुख घाटों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए।
ऐसी रहेगी डायवर्जन व्यवस्था (पश्चिम जोन)

  

  • उन्नाव जनपद सीमा से परियर पुल होते हुए कोई भी मध्यम या भारी वाहन जिन्हें चौबेपुर की ओर जाना है। ये वाहन परियर पुल होते हुए बिठूर शनिदेव चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे, ऐसे वाहन गंगा बैराज से मंधना होते हुए जाएंगे।
  • चौबेपुर से भारी या मध्यम वाहन शनिदेव चौराहा बिठूर की ओर नहीं आ सकेंगे, ये वाहन मंधना चौराहा, गंगा बैराज होते हुए जाएंगे।
  • मंधना चौराहे की ओर आने वाले मध्यम या भारी वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन यश कोठारी चौराहे से गंगा बैराज होते हुए जाएंगे।
  • मंधना और कल्याणपुर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन यश कोठारी चौराहे से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन गंगा बैराज होते जाएंगे।
  • यश कोठारी चौराहे से चार पहिया, छह पहिया अथवा अन्य बडे़ सवारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से बिठूर की ओर जा सकेंगे।
  • चुंगी चौराहे से ब्लूवर्ड तिराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेगें, ये वाहन यश कोठारी चौराहे से होते हुए जा सकेगें।


डायवर्जन व्यवस्था मध्य व पूर्वी जोन
पांच नवंबर को सुबह चार बजे से लेकर स्नान समाप्ति तक


  • गंगा बैराज से कोई मध्यम या भारी वाहन अटल घाट कर्बला की ओर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन यश कोठारी चौराहा होते हुए कल्याणपुर से जा सकेंगे।
  • गुरुदेव चौराहे से आने वाले वाहन जिन्हें मैनावती मार्ग होकर कर्बला चौराहा, गंगा बैराज की तरफ जाना है, ये वाहन मैनावती मार्ग तिराहे से बाएं मुड़कर एनआरआइ सिटी होकर जाएंगे।
  • कंपनीबाग की तरफ से आने वाला यातायात जिसे कर्बला चौराहा होकर गंगा बैराज उन्नाव की तरफ जाना है। ये वाहन कर्बला चौराहा से बाएं मुडकर मैनावती मार्ग तिराहा से एनआरआइ सिटी होकर जाएंगे।
  • कंपनी बाग चौराहा से वीआइपी रोड होते हुये बीमा चौराहा (जाजमऊ) तक कोई भी भारी या मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जीटी रोड होते हुए रामादेवी और कल्याणपुर होते हुए जाएंगे।
  • बीमा चौराहा (जाजमऊ) से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी भारी या मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • फूलबाग चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैय्याघाट चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बड़ा चौराहा से होते हुए जाएंगे।
  • कानपुर नगर से शुक्लागंज जनपद उन्नाव की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नया गंगा पुल होते हुए शुक्लागंज की ओर नहीं जाएंगे। बल्कि ये वाहन झाड़ी बाबा चौराहे से नरोना चौराहे से होते हुए जाजमऊ गंगा पुल से होकर जा सकेंगे।

यहा रहेंगी पार्किंग व्यवस्था

  

  • उन्नाव सीमा परियर पुल की ओर से आने वाले वाहन ध्रुव टीला के पास दाहिने ओर
  • चौबेपुर से आने वाले वाहन छोटे महावीरन के सामने एवं नेत्रपाल गुरुकुल आश्रम के दाहिने ओर व शताब्दी विहार में
  • ब्लूवर्ड तिराहे से बिठूर की ओर आने वाले वाहन चुंगी चौराहा से पहले बाएं तरफ गुरुकुल आश्रम में
  • परमट घाट पर कंपनी बाग और रावतपुर मार्गो से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को बक्कल पार्किंग में पार्क करेंगे
  • फूलबाग, पुलिस लाइन मार्ग होते हुए परमट मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे पार्क करेंगे
  • कंपनी बाग एवं मैनावती मार्ग से अटलघाट गंगा बैराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क की ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे
  • फूलबाग, बडा चौराहा से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सरसैय्याघाट से चेतना चौराहा के मध्य सड़क के दोंनो ओर पार्क कर सकेंगे
  • सिद्धनाथ घाट जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को घाट पर पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे


  

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बाद अब साइबर सुरक्षा कवच के साथ दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो भी, IIT Kanpur ने किया एमओयू

यह भी पढ़ें- गजब! 46 बार चालान , जुर्माना भरे बिना दौड़ाता रहा बस, अब झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा तो केस

यह भी पढ़ें- कानपुर में पढ़ाई के लिए डांटा गया तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटका देखा तो टूट गया पिता

यह भी पढ़ें- ऐसे चलता था कानपुर के अखिलेश दुबे का साम्राज्य, मदद के लिए 50 पुलिसवाले गिरोह में, करोड़ों की संपत्ति

-
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
132974

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.