search

बिहार चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर बढ़ी चौकसी, बंद रहेगी शराब की दुकानें

deltin33 2025-11-5 03:07:21 views 1287
  

बिहार चुनाव को लेकर सीमा पर कड़ी चौकसी।



जागरण संवाददाता, पथरदेवा। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत गोपालगंज जिले में कल छह नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की बिहार सीमा से लगे इलाकों में चौकसी कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से बघौचघाट थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि बिहार में होने वाले मतदान को देखते हुए पकहा, विंदही, विशुनपुरा बाजार, सुंदरपुर समेत सीमा से तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाली सभी शराब की दुकानें मतदान के दिन तक बंद रहेंगी।

इसके साथ ही यूपी-बिहार सीमा को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की सघन जांच और गश्त जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीमावर्ती बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं।

बैठक के बाद से ही अवैध असलहा, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131