search

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत, एक को बचाया गया

Chikheang 2025-11-5 20:07:26 views 1264
  

गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत



संवाद सहयोगी, सिमरी (बक्सर)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान स्वामी जी के मठिया घाट पर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बचा लिया गया। मृतकों की पहचान छोटका राजपुर निवासी नीलेश कुमार यादव (23 वर्ष) पिता रामाशंकर यादव एवं सिमरी दुधीपट्टी निवासी मुन्ना यादव (24 वर्ष) पिता जगदीश यादव के रूप में हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया

दोनों युवक सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने निकले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना यादव अपने ऑटो में सवारियां लेकर बड़का राजपुर से स्वामी जी के मठिया घाट पहुंचा था।  

वहां अन्य श्रद्धालुओं के साथ स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में नीलेश भी उसी दिशा में बढ़ा और दोनों गहरे पानी में डूब गए।  

स्थानीय लोगों ने शोर मचाने पर तीसरे युवक सोनू कुमार को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मुन्ना और नीलेश का पता नहीं चला। बाद में गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।  

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूजा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा।  

अंचल अधिकारी भगवती शंकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों के स्वजन को सरकार द्वारा निर्धारित राहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244