search

Typhoon Kalmaegi: भूकंप के बाद फिलीपींस में सुनामी से भारी तबाही, 66 लोगों की मौत

deltin33 2025-11-5 20:35:55 views 1018
  

टाइफून कलामागी के बाद फिलीपींस में तबाही का मंजर। फोटो - रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस अभी भूकंप के झटकों से उबरा भी नहीं था कि टाइफून कलामागी (Typhoon Kalmaegi) ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी चीन सागर में आए इस चक्रवाती तूफान ने कई जिंदगियों को निगल लिया है। इस आपदा में 66 लोगों की जान चली गई और 26 से अधिक लोग घायल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस चक्रवाती तूफान ने सेंट्रल फिलीपींस में भारी तबाही मचाई है। खराब मौसम और तूफान में हवाएं इतनी तेज थीं कि आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए जा रहा हेलीकॉप्टर भी क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
तेज बहाव में बहे कई लोग

टाइफून कलामागी के दौरान 130-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। समुद्र का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लहरों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बाढ़ के पानी में 49 लोग बह गए हैं।

  

फोटो- रायटर्स
बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किल

टाइफून कलामागी ने सेंट्रल कीबू में भयंकर तबाही मचाई है। कई जगहों पर भूस्खलन देखने को मिला, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई और 13 लोग अभी भी लापता हैं। खराब मौसम और बाढ़ के कारण इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना भी मुश्किल हो गया है।

कीबू में लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बाचव दलों का उन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। चक्रवात का अंदेशा तो सभी को था, लेकिन बाढ़ के बारे में किसी ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था। तेज बाढ़ में कई इमारतें धराशायी हो गईं और पानी के तेज बहाव में न सिर्फ लोग बल्कि घर और गाड़ियां भी बहते चले गए।

  

फोटो- रायटर्स
भूकंप ने मचाई थी तबाही

फिलीपींस सरकार के अनुसार, कीबू में लगभग 24 लाख लोग आपदा की चपेट में आए हैं। टाइफून की एंट्री के बाद फिलीपींस से एक के बाद एक डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले कीबू प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान कई लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए और उन्होंने टेंट में शरण ली थी। मगर, टाइफून कलामागी उन्हें भी अपने साथ बहा ले गया।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में चीन का स्पेस स्‍टेशन मलबे से टकराया, चीनी यात्रियों की वापसी में होगी देरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131