search
 Forgot password?
 Register now
search

iOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

deltin33 2025-11-5 23:37:20 views 1263
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने iOS 26.1 अपडेट को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने कुछ माह पहले ही iOS 26 अपडेट को पेश किया था। अब कंपनी ने इसे मेजर अपडेट दिया है। यह अपडेट iPhone 11 सीरीज और उसके बाद आने वाले सभी आईफोन मॉडल के लिए पेश किया गया है। एपल का लेटेस्ट iOS 26.1 अपडेट यूजर्स को लिक्विड ग्लास इफेक्ट को डिसेबल करने का ऑप्शन देता है। नए अपडेट में यूजर्स को Liquid Glass सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, जहां उन्हें इसे बंद करने के टॉगल बटन दिा जाएगा। लिक्विड ग्लास डिजाइन की हाई ट्रांसलूसेंसी के चलते रीडेबिलिटी कम हो रही थी, जिससे कई यूजर्स इससे परेशान थे। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप लिक्विड ग्लास इफेक्ट को डिसेबल कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Liquid Glass इफेक्ट कैसे बंद करें?

लिक्विड ग्लास इफेक्ट को बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आईफोन को अपडेट करना होगा। इसके लिए आपको लेटेस्ट iOS 26.1 को इंस्टॉल करना होगा। इससे पहले कंपनी ने iOS 26.0.1 को रिलीज किया था।

अपडेट इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको अपने आईफोन के सेटिंग मेन्यू में जाना है। यहां Display & Brightness सेक्शन में आपको Liquid Glass का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको क्लियर और टिंटेड दो ऑप्शन मिलेंगे।

अगर आपको लिक्विड ग्लास इफेक्ट चाहिए तो आपको क्लियर ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपको यह इफेक्ट नहीं चाहिए तो आपको टिंटेड ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। टिंटेड ऑप्शन सेलेक्ट करने पर लिक्विड ग्लास इफेक्ट की ट्रांसपेरेंसी कम हो जाती है। इसके साथ ही ग्लॉसी इफेक्ट भी देखने को नहीं मिलता है। यह रीडेबिलिटी को भी बेहतर कर देता है। चाहे आप कैसा भी वॉलपेपर क्यों न लगा लें।
यूजर्स के फीडबैक के बाद मिला ऑप्शन

एपल का यह बदलाव आपको भले ही छोटा-सा बदलाव लग रहा हो। लेकिन, यह अपडेट कुछ मायनों में काफी बड़ा है। एपल अपने डिजाइन अपरोच को लेकर काफी सख्त रहा है। इस बार कंपनी यूजर्स के फीडबैक पर अपने कदम पीछे करती दिखी है। कंपनी ने नए आईओएस के प्राइम फीचर लिक्विड ग्लास को डिसेबल करने का ऑप्शन दिया है। इससे यह भी पता चलता है कि एपल के लिए यूजर्स का फीडबैक कितना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- Apple ने जारी किया बड़ा अपडेट: Liquid Glass डिजाइन में नया ऑप्शन, जानें और क्या-क्या मिला नया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com