search
 Forgot password?
 Register now
search

मीरजापुर में देशप्रेम और आस्था को समेटे तिरंगे की आभा से सजा रैपुरिया का दुर्गा पूजा पंडाल_deltin51

deltin33 2025-9-28 01:06:37 views 1265
  दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ है, जहाँ माँ दुर्गा राक्षसों का संहार करते हुए विराजमान हैं।





जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। ज‍िले में देशप्रेम और आस्था को समेटे तिरंगे की आभा से सजा रैपुरिया का दुर्गा पूजा पंडाल इन द‍िनों खूब वायरल हो रहा है। वेद मंत्रोच्चारों की गूंज के बीच रैपुरिया व जमुई बाजार के पंडाल में विराजी मां भगवती की प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रहे लोग वीड‍ियो बनाकर प्रसार‍ित भी कर रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल इस बार आपरेशन स‍िंंदूर के बाद चुनार क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आस्था और देशप्रेम का संगम देखने को मिल रहा है। रायपुरिया पटेल बस्ती में नवयुवक श्री मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से तिरंगे की छटा लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। देशभक्ति की रंगत में रंगा यह पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है।



  

तिरंगे के रंगों से सजा मुख्य द्वार, बीच में अशोक चक्र का आकर्षक प्रयोग और मां भारती के चित्रों के साथ चारों ओर पुष्प सज्जा इसकी भव्यता को और बढ़ा रही है। रात में विद्युत झालरों की जगमगाहट के बीच यह पंडाल वास्तव में राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देने वाला प्रतीत हो रहा है।

श्रद्धालु यहां माता रानी के दर्शन के साथ-साथ देशप्रेम की ऊर्जा भी आत्मसात कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष अंकित सिंह उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, गोपीचंद, जयप्रकाश शर्मा और मनीष कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल की साज-सज्जा राष्ट्रभक्ति की थीम पर आधारित है, ताकि श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के साथ-साथ देशप्रेम का संदेश भी आत्मसात कर सकें।CWC Telecast, Women World Cup 2025, Indian Women Team, Women World Cup, CWC Live Streaming   



जमुई बाजार स्थित श्री विशाल नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटे-घड़ियाल और वेदमंत्रोच्चारों की गूंज के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिविधान से पूजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष शनि कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1987 से यहां लगातार दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है।

  



इस बार मां भगवती का कृपालु व पापनाशिनी स्वरूप बाघ पर सवार होकर राक्षसों का संहार करते हुए विराजमान है। उनके दरबार में विघ्नहर्ता गणेश, कार्तिकेय और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं भी उनकी सवारियों सहित विराजित हैं।

इसी तरह जय मां अंबे कल्याणकारी समिति, निषाद बस्ती रायपुरिया में भी माता की पूजा बड़े उत्साह के साथ की जा रही है। यहां समिति के अध्यक्ष रामफल निषाद, डा. पुनवासी निषाद, जीउत राम निषाद, राम गरीब निषाद और अखिल कश्यप आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467455

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com