search

ये एक नाम बार-बार लिखा... यूपी के कॉलेज में गलती करने पर छात्रों और स्टाफ को मिल रही बड़ी अनोखी सजा

Chikheang 2025-11-6 22:07:44 views 1284
  



संवाद सूत्र, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में गलतियों करने वाले मेडिकल छात्रों और स्टाफ को राम नाम लिखने की सजा दी जा रही है। कालेज प्रशासन का मानना है कि राम नाम वह मंत्र है जिसे लिखने और लेने से गलत रास्ते पर जाने से रोक देता है। इससे छात्र पढ़ाई में भी सफलता हासिल कर सकेगें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सजा के रूप में कई छात्र राम नाम लिखकर बुक भी जमा कर चुके हैं। अब इसे और तेजी से विस्तारित करने का प्रयास प्राचार्य डा. सत्यजीत वर्मा की ओर से किया जा रहा है। इतना ही नही वार्डों में मरीजों की देख रेख में बैठे तीमारदारों को भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही है, जिसकी पुष्टि दैनिक जागरण नही करता है। इस वीडियो में प्राचार्य डा. सत्यजीत वर्मा की तरफ से बताया जा रहा कि अक्सर छात्रों तथा राउंड के दौरान कर्मचारियों की ओर से छोटी-छोटी गलतियां मिल जाती है। उन्हें सजा के रूप में राम नाम लिखने के लिए सजा दिया जा रहा है।

कई छात्रों ने तो लिखकर बुक भी जमा कर दिया है। उन्हाेंने बताया है कि राम नाम वह मंत्र है जिसके जाप से गलत रास्ते पर कोई नही जाता। इसे लिखने के लिए बुक कालेज की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक कई छात्रों की ओर से बुक भरकर जमा भी कर देने की जानकारी दी गई है। वहीं प्राचार्य से बात करने का प्रयास करने पर फोन नही रिसीव किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244